ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
झारखंड
झारखंड : तीसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म, 17 सीटों पर 12 दिसम्बर को मतदान
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2019 8:03:17 PM
झारखंड : तीसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म, 17 सीटों पर 12 दिसम्बर को मतदान

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों पर 12 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन सीटों के लिए कुल 309 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार ख़त्म होने के बाद उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।


पिछले दो चरणों की तरह झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा प्रबंधों के बीच हर स्तर पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मताधिकार के इस्तेमाल की अपील की गयी है। विधानसभा चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण नक्सली अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए हैं। सुरक्षा बलों ने पिछले दो चरणों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान को संभव बनाया है।


17 सीटों पर होने वाले चुनाव में सिमरिया और कांके अनुसूचित जाति तथा खिजरी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। बाकी 14 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। 17 सीटों पर 309 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। जिनमें 277 पुरुष और 32 महिला उम्मीदवार हैं। तीसरे चरण में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 31 उम्मीदवार हैं। वहीं रांची और कांके में सबसे कम 12-12 उम्मीदवार हैं। महिला उम्मीदवारों की बात करें तो बड़कागांव, रामगढ़, खिजरी, रांची और हटिया सीट में सबसे ज्यादा चार-चार महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन क्षेत्रों में कुल 7016 मतदान केंद्रों पर 56,06,743 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।


इनमें कोडरमा जिले में कोडरमा, हजारीबाग जिले में हजारीबाग, बरकट्ठा, बरही और मांडू, चतरा जिले में सिमरिया, रामगढ़ जिले में बड़कागांव और रामगढ़, गिरिडीह जिले में धनवार, बोकारो जिले में गोमिया और बेरमो, सरायकेला-खरसावां जिले में ईचागढ़ और रांची जिले में सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके शामिल हैं।


पांच सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान

17 सीटों में से 12 सीटों पर सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होंगे। वहीं पांच विधानसभा क्षेत्रों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी।


राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि तीसरे चरण में भी रामगढ़, हजारीबाग और रांची विधानसभा क्षेत्र में बूथ एप्प का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके अलावा देवघर, गांडेय, बोकारो और झरिया विधानसभा क्षेत्र में भी बूथ एप्प का उपयोग किया जाना है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS