राज्य
संगीतज्ञ डॉ. कादरी गोपालनाथ का निधन, पद्म श्री पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2019 10:51:22 AMमेंगलुरु। प्रसिद्ध सैक्सोफोनिस्ट और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कादरी गोपालनाथ का आज सुबह मंगलुरु में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। गोपालनाथ कुछ समय से अस्वस्थ थे और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कादरी गोपालनाथ कर्नाटक संगीत प्रणाली में एक विश्व प्रसिद्ध सैक्सोफोनिस्ट थे। उन्हें 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 1994 में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में बीबीसी प्रोमेनेड कॉन्सर्ट में आमंत्रित किए जाने वाले पहले कर्नाटक संगीतकार होने का गौरव प्राप्त था। कई पुरस्कारों के साथ ही उनको बेंगलुरु विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली थी।