राज्य
नए ट्रैफिक नियमों के खिलाफ हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टर, आम लोगों की बढ़ी परेशानी
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2019 12:25:21 PMनई दिल्ली। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बढ़े जुर्माने के खिलाफ यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (यूएफटीए) ने केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ आज आज हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही देखने को मिल रहा है। शहरवासियों को अपने घरों से मेट्रो या फिर ऑफिस जाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। हड़ताल की वजह से ज्यादातर इलाकों में बस, ऑटो और टैक्सियां सड़कों से नादारद दिखाई दीं।
यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (यूएफटीए) के आह्वान पर दिल्ली-एनसीआर में ट्रक, बस, ऑटो, टेम्पो, मेक्सी कैब और टैक्सियों के 51 यूनियन और संघ शामिल हैं। हड़ताल से दिल्ली-एनसीआर के कई निजी स्कूलों ने बस से आने वालों बच्चों को परेशानी ना हो, इसलिए स्कूल बंद रखने का निर्णय किया है। हालांकि स्कूल को बंद रखने के विषय में सरकार ने कोई आदेश जारी नहीं किया है। कॉन्ट्रैक्ट कैरिज की हजारों बसों के अलावा ऑटो-टैक्सी और मिनी बसों की प्रमुख यूनियन भी हड़ताल के समर्थन में हैं। ये हड़ताल सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलेगी।