राज्य
मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों को दी सामग्री
By Deshwani | Publish Date: 17/9/2019 6:00:31 PMबलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जिले के बैरिया तहसील के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। भारी बारिश के बीच उन्होंने दयाछपरा में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी। उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया।
क्षेत्र के कई गांवों में खतरा बिंदु से ऊपर बह रही गंगा का पानी पसर गया है। सोमवार को दूबेछपरा रिंगबंधा के टूट जाने के बाद कई गांवों में हालात खराब हो गए हैं। हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हैं। मुख्यमंत्री ने दूबेछपरा से नौरंगा के बीच करीब दस मिनट तक सर्वेक्षण किया। इसके बाद उनका उड़न खटोला दयाछपरा में बनाए गए हेलीपैड पर अपरान्ह करीब तीन बजकर दस मिनट पर उतरा। जहां जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सकलदीप राजभर व विधायक सुरेंद्र सिंह ने अगवानी की। यहां भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी।