ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
पीएम मोदी के जन्मदिन का जश्न शुरू, पूर्व संध्या पर भोपाल में काटा 69 फीट का केक
By Deshwani | Publish Date: 17/9/2019 11:34:56 AM
पीएम मोदी के जन्मदिन का जश्न शुरू, पूर्व संध्या पर भोपाल में काटा 69 फीट का केक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर देश के कई हिस्सों में लोगों ने केक काटा और दीपक जलाया गया। वाराणसी में लोगों ने दीपक जलाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 
मध्य प्रदेश सिंधु सेना नाम के एक दक्षिणपंथी संगठन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भोपाल के गुफा मंदिर में 69 फीट लंबा केक काटा। सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 साल के होने जा रहे हैं। हम उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए 69 फीट लंबा केक काट रहे हैं। हम उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करते हैं।
 
वहीं दिल्ली में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी इंडिया गेट पर पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं संग मनोज तिवारी ने इंडिया गेट पर लड्डू काटकर जन्मदिन मनाया। जश्न के दौरान तिवारी ने पीएम मोदी को कई गाने भी डेडिकेट किए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी 69 किलोग्राम का लड्डू काटकर जन्मदिन मनाया। लड्डू पर '35 ए' और '370' लिखवाया गया जिसके जरिए उन्हें कश्मीर से विशेषाधिकार हटाने का श्रेय दिया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS