ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कुशीनगर में पकड़ा गया विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने छोड़ा नारायणी नदी में
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2019 5:01:01 PM
कुशीनगर में पकड़ा गया विशालकाय  मगरमच्छ, वन विभाग ने छोड़ा नारायणी नदी में

कुशीनगर। जिले के खड्डा ब्लाक के ग्रामसभा बरवारतनपुर में स्थित एक ताल में दस दिनों से दिखाई दे रहे एक विशालकाय मगरमच्छ को ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद मछुआरों के सहयोग से पकड़ उसे वनविभाग के हवाले कर दिया। वनविभाग ने मगरमच्छ को नारायणी नदी में छोड़ दिया।
 
ग्राम बरवारतनपुर निवासी पवन राव का गांव के ही बगल में लगभग 22 एकड़ का ताल है। उस ताल में गांव के ही दीनदयाल राव ने मछली पालन किया है। दस दिन पूर्व इसी ताल में नेपाल से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में छोडे़ गये पानी के साथ एक विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया, जो ताल में पाली गयी मछलियों को अपना शिकार बनाने लगा। ताल के तरफ बकरी चराने गये गांव के कुछ बच्चे भी मगरमच्छ का आहार बनने से बाल बाल बच गये। इसके बाद बच्चे ताल की तरफ जाने से डरने लगे। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों ने इसकी सूचना वनविभाग को देते हुए दस दिनों  से ताल में दिखाई दे रहे मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की। 
 
दो दिन तक अथक प्रयास के बाद मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया तो ग्रामीणों ने मछुआरों से उसे पकड़ने के लिए सहयोग मांगा। शनिवार को मछुआरों ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और इसकी सूचना वन विभाग के लोगों को दी। मगरमच्छ के पकडे़ जाने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गये, जिन्हें ग्रामीणों ने उस मगरमच्छ को सौंप दिया। वन क्षेत्राधिकारी बीके यादव ने कहा कि पकडे़ गये मगरमच्छ को भैसहां स्थित नारायणी नदी में सही सलामत छोड़ दिया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS