ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
योगी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2019 1:41:24 PM
योगी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले बहुप्रतीक्षित मंत्रिपरिषद का विस्तार आज हो गया। छह कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और 11 राज्यमंत्री समेत कुल 23 मंत्रियों को आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट में दो नये चेहरों को शामिल किया है। इनमें राम नरेश अग्निहोत्री और कमला रानी नये चेहरे हैं। चार स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को प्रोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इनमें डा. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी और अनिल राजभर हैं।
 
कैबिनेट मंत्री बने
मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे छह मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत किया है। इसमें मुख्य रूप से ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर के अलावा दो नए चेहरों राम नरेश अग्निहोत्री, श्रीमती कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर शपथ दिलाई जाएगी।
 
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
स्वतंत्र प्रभार वालों में सूचना मंत्री वाराणसी से डॉ. नीलकंण तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, एमएलसी अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, वाराणसी उत्तरी से रवींद्र जायसवाल शामिल हैं। 
 
11 बने राज्यमंत्री
राज्यमंत्री बनने वालों में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं।
 
पांच का बढ़ा कद
डॉ. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, सुरेश राणा और नीलकंठ तिवारी
 
18 नए चेहरे हुए शामिल
दो कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी में कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल और राज्यमंत्रियों में नए चेहरे के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS