राज्य
कुशीनगर नगर जिले के बुद्ध महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी बनाने की मांग उठीं
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2019 4:47:47 PMकुशीनगर। जिले में एक विश्वविद्यालय स्थापना की मांग पुनः दूसरी बार फिर उठी है। इससे पहले वर्ष 2016 में बुद्ध महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी बनाने की मांग उठी थी। इस मांग को महिला शिक्षिका व भाजपा नेत्री और अखिल भारतीय वर्षीय जनसेवक परिषद की संसथापिका सुनीता सिंह गौड़ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कुशीनगर नगर जिले के बुद्ध महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी बनाने की मांग की है।
उन्होंने पत्र सपष्ट रुप से लिखा है कि कुशीनगर मैत्रेय परियोजना हेतु लगभग 250 एकड़ भूमि का अधिगृहीत किया गया है। यह परियोजना की सालों से धरातल पर नहीं उतर सकी है। जिससे अधिकृत भूमि बेकार पड़ी है। उसका उपयोग यूनिवर्सिटी बनाने के लिए कर लिया जाए तो यह कुशीनगर जनता के लिए बहुत बड़ी बात होगी। जिससे जिले के छात्रों एवं अभिभावकों को दूरस्थ नहीं जाना पडेगा।
यद्पि कुशीनगर एक विश्व स्तर पर पर्यटन स्थल है जहां पर एक भी विश्वविद्यालय नहीं है। एवं विश्वविद्यालय की आवश्यकता सभी छात्र-छात्राओं को पड़ रही है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वर्ष 2016 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को एक मांग पत्र प्रसतुत किया गया था। जिस पर आयोग की टीम ने मौके पर सथलीय निरीक्षण भी किया। लेकिन भूमि कमी दिखाई गयी थी। इस पत्र के माध्यम से एक बार पुन: विस्तृत विश्वविद्यालय कुशीनगर में सथापित करने की मांग की है। उन्होंने यह ज्ञापन राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा।