राज्य
भाजपा में शामिल हुए आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा, केजरीवाल सरकार में रहे थे मंत्री
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2019 12:19:02 PMनई दिल्ली। केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए। कपिल ने शुक्रवार को ही भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया था।
यह कयास पहले से इसलिए भी लगाये जा रहे थे क्योंकि कपिल ने मई में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिये प्रचार किया था जिसके बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस महीने की शुरुआत में दलबदल विरोधी कानून के तहत उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था।