ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
हिमाचल प्रदेश: छह सैनिकों सहित सात की मौत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए जांच के आदेश
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2019 1:43:23 PM
हिमाचल प्रदेश: छह सैनिकों सहित सात की मौत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए जांच के आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुमारहट्टी में रविवार को रेस्तरां की चार मंजिला इमारत के धराशायी हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों में छह सेना के जवान शामिल हैं। ये सभी सोलन के डगशाई स्थित असम राइफल रेजेमेंट में तैनात थे। रेस्तरां मालिक की पत्नी अर्चना की भी हादसे में मौत हो गई। राहत व बचाव कार्य जारी है।  

 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि बचाव दलों ने अब तक छह सैनिकों और एक महिला के शव बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीआरफ़, सेना व स्थानीय प्रशासन द्वारा रात भर चलाए गए बचाव अभियान में सेना के 17 जवानों समेत 28 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। सात जवान अब भी मलबे में दबे हैं। जिनको निकालने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों को एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर और धर्मपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
हादसा रविवार शाम चार बजे के करीब कुमारहट्टी-नाहन हाईवे पर हुआ। यहां हाईवे के किनारे चार मंजिला इमारत है। इसकी ऊपरी मंजिल पर रेस्तरां और निचली मंजिलों में गेस्ट हाऊस और रेस्तरां मालिक का परिवार रहता था। यह इमारत वर्ष 2012 में बनी थी। घटना के वक्त रेस्तरां में असम राइफल रेजेमेंट के 30 जवान खाना खाने रुके थे। इसी बीच पूरी इमारत अचानक धाराशायी हो गई। बताया जाता है कि इमारत की नींव कमजोर थी। हादसे का कारण बारिश के कारण इमारत के नीचे भूस्खलन होना बताया जा रहा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS