राज्य
कुशीनगर में डूबने से किशोर की मौत
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2019 10:09:07 PMकुशीनगर। भानु तिवारी। जिले के हाटा कोतवाली के बंचरा स्थित ड्रेन नाले नहाते समय शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने किशोर के शव को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला।
जिले के हाटा कोतवाली के पड़री को ओलीपुर टोला निवासी संजय का 15 वर्षीय पुत्र संगम शनिवार को बंचरा स्थित ड्रेन नाले में गांव के अन्य बच्चों के साथ नहा रहा था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने किशोर के डूबने के बाद शोर मचाया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद डूबे किशोर के शव को बाहर निकाला। तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।