ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भाजपा के सारे प्रचार, दावे व योजनाएं खोखली : प्रियंका गांधी
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2019 9:49:18 PM
भाजपा के सारे प्रचार, दावे व योजनाएं खोखली : प्रियंका गांधी

कुशीनगर, भानु प्रताप तिवारी।

जिले में कुशीनगर सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आर पी एन सिंह की प्रचार करने आयी कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी। उन्होंने कहा कि   भाजपा की नीतियां किसानों, नौजवानों एवं गरीबों के खिलाफ हैं। भाजपा को किसी भी तरह सत्ता चाहिए चाहे कोई भी मापदंड अपनाना पड़े। पीएम मोदी कहते हैं कि केंद्र की सरकार मजबूत है। लेकिन यहां मगरूर सरकार है।

प्रियंका गांधी कुशीनगर लोकसभा प्रत्याशी कुंवर आर पीएन सिंह के समर्थन में नगर के कसेरा टोली तिराहा पर जनसभा करने पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 25 सालों से दूसरे दलों का शासन है। मैं गांव-गांव जाती हूं जहाँ विकास की हकीकत पता चल रही है। भाजपा के सारे प्रचार, दावे व योजनाएं खोखली दिखी।

जब केंद्र व प्रदेश में एक ही दल की सरकार रहती है तो विकास होता है, लेकिन यहां कोई विकास नहीं हुआ। कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी, कुछ नहीं हुआ। गन्ना किसान बदहाल हैं। किसान बीमा योजना से किसानों को नहीं, मोदी के उद्योगपति मित्रों का फायदा हुआ है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS