ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
उप्र की दस सीटों पर मतदान जारी, इस चरण में 'यादव परिवार' की साख दांव पर
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2019 3:20:50 PM
उप्र की दस सीटों पर मतदान जारी, इस चरण में  'यादव परिवार' की साख दांव पर

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार की साख दांव पर है।

 
उम्मीदवारों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच तीसरे चरण में मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा (कासगंज), बदायूं, आंवला (बरेली), बरेली और पीलीभीत में कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं। 
 
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अपराह्न एक बजे तक 35.49 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे और नौ बजे तक क्रमशः 22.64 व 10.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 
 
 
दांव पर मुलायम परिवार की साख
इस चरण में मुलायम परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है। सपा संरक्षक मुलायम खुद मैनपुरी से चुनाव मैदान में हैं तो उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव बदायूं से और दूसरा भतीजा अक्षय यादव फिरोजाबाद से किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं मुलायम के छोटे भाई शिवपाल यादव भतीजे अक्षय के लिए फिरोजाबाद में बड़ी चुनौती बने हुए हैं। 
 
इसके अलावा तीसरे चरण में रामपुर से सपा के कद्दावर नेता मो0 आजम खां को भाजपा की जयाप्रदा कड़ी टक्कर दे रही हैं। उधर पीलीभीत से वरुण गांधी, बरेली से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह के भाग्य भी आज ईवीएम में कैद हो जाएंगे।
 
पिछले लोकसभा चुनाव में इस चरण की दस सीटों में से सात पर भाजपा का कब्जा था, जबकि मैनपुरी, बदायूं और फिरोजबाद सपा के खाते में थी। 
 
कुल 120 उम्मीदवार 
तीसरे चरण की दस सीटों के लिए कुल 120 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें मुरादाबाद में 13 उम्मीदवार, रामपुर में 11, सम्भल में 12, फिरोजाबाद में छह, मैनपुरी में 12, एटा (कासगंज) में 14, बदायूं में नौ, आंवला (बरेली) में 14, बरेली में 16 तथा पीलीभीत में 13 उम्मीदवार हैं। इस चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या 14 है। तृतीय चरण में प्रमुख रूप से भाजपा के दस उम्मीदवार, कांग्रेस के छह, बसपा के एक, सपा के नौ और सीपीआई के एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
 
1.78 करोड़ मतदाता
इस चरण में मतदाताओं की कुल संख्या 1.78 करोड़ है, जिनमें 96.20 लाख पुरुष, 81.89 लाख महिला और 924 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। तीसरे चरण के जनपदों में 18 से 19 वर्ष के 298619 युवा मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 299871 है। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 19,56,174 मतदाता हैं जबकि एटा क्षेत्र में सबसे कम 16,17,962 मतदाता हंै। 
इस चरण में कुल 12128 मतदान केंद्र तथा 20120 मतदेय स्थल स्थापित किए गए हैं। इनमें 4515 मतदेय स्थल क्रिटिकल हैं। 
 
ये हैं प्रमुख उम्मीदवार 
मुरादाबाद - भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार, सपा-बसपा और रालोद गठबंधन के डा. एसटी हसन और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी।
रामपुर - भाजपा की जया प्रदा, गठबंधन के मो. आजम खां और कांग्रेस के संजय कपूर
संभल - भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी, गठबंधन के डा. शफीकुर रहमान बर्क और कांग्रेस के मेजर जगतपाल सिंह।
फिरोजाबाद - भाजपा के डा0 चन्द्रसेन जादौन, गठबंधन की तरफ से सपा के अक्षय यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव। 
मैनपुरी - गठबंधन से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य के बीच मुकाबला। 
एटा - भाजपा के राजवीर सिंह और गठबंधन के देवेंद्र सिंह यादव।
बदायूँ - गठबंधन से सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा की डा. संघमित्रा मौर्य और कांग्रेस से सलीम इकबाल शेरवानी।
आंवला - भाजपा के धर्मेंद्र कुमार कश्यप, गठबंधन से रुचि वीरा और कांग्रेस से कुंवर सर्वराज सिंह।
बरेली - भाजपा के केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार, गठबंधन से भगवत सरन गंगवार और कांग्रेस के प्रवीण सिंह एरॉन।
पीलीभीत - भाजपा के वरुण गांधी और गठबंधन से हेमराज वर्मा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS