राज्य
बोलेरो की टक्कर से पीआरडी जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2019 4:29:40 PM कुशीनगर। भानु तिवारी।
कुशीनगर। जिले के शनिवार की रात कसया-सपहा मार्ग पर तैनात एक पीआरडी जवान को तेज गति की बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी गांधी चौक पर तैनात पीआरडी जवानों को मिली तो घायल को सीएचसी पहुंचाएं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लोगों ने बताया कि नगर के वार्ड-एक रानी लक्ष्मीबाईपुरम (नरकटिया बुजुर्ग) निवासी फुलबदन कुशवाहा पुत्र दीपनारायण कुशवाहा शुक्रवार की देर रात गश्त के दौरान सपहा रोड से गांधी चौक की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान बारातियों को लेकर वापस लौट रही एक बोलरो ने उन्हें टक्कर मार दिया।
घटना की जानकारी होने पर डायल-100 पुलिस ने पीछा कर लोहियवा पुल के निकट चालक समेत वाहन पकड़ कर थाने ले गई। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक पीआरडी जवान की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला संज्ञान में है। जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है।