ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
तीन चरणों में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता: अखिलेश यादव
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2019 6:15:07 PM
तीन चरणों में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता: अखिलेश यादव

रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। तीसरे चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। वे आज रामपुर में पूर्व मंत्री मो. आजम खान के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

 
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि भाजपा सरकार नोटबंदी कर सकती है तो यूपी की जनता वोट भाजपा के लिए वोटबंदी भी कर सकती है। भाजपा ने कहा था कि हम कालाधन वापस लायेंगे। एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। पहले चाय वाले बनकर आये आज चौकीदार बनकर आये हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस बार देश में महापरिवर्तन होने वाला है। भाजपा के लोग कहते हैं कि नया देश बनाना है। यह नये देश की बात कर रहे हैं। महागठबंधन कह रहा है नया प्रधानमंत्री बनने जा रहा है, तभी नया भारत बनेगा। किसी को अच्छे दिन दिखाई दिये हों तो कहो। सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पांच वर्ष के शासनकाल में हर वर्ग को दुख पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया।   
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS