ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी
By Deshwani | Publish Date: 19/3/2019 4:58:00 PM
फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर आज उत्तर प्रदेश की 30 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें शिवपाल फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दूसरी तरफ फिरोज़ाबाद से समाजवादी पार्टी के टिकट पर प्रो रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इस तरह फिरोजाबाद में भाई बनाम भतीजा के बीच में चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। अक्षय यादव इस वक्‍त इस सीट से सांसद हैं।

 
सूची के मुताबिक गाजियाबाद लोकसभा सीट से सेवाराम कसाना, गौतमबुद्धनगर सीट से नावेद पठान, अमरोहा से मतलूब अहमद, फतेहपुर सीकरी से मनीषा सिंह, सहारनपुर से हाजी मोहम्मद उवैश, मुजफ्फरनगर से डॉ. ओमवीर सिंह, बिजनौर से चौधरी ईलम सिंह गुर्जर, मेरठ से डॉ. नासिर अली, बागपत से गजेन्द्र सिंह बली, रामपुर से संजय सक्सेना, फिरोजाबाद से शिवपाल सिंह यादव और बरेली से समन ताहिर का नाम घोषित किया गया है। 
 
इसी तरह पीलीभीत लोकसभा सीट से मोहम्मद हनीफ मंसूरी, हरदोई (सुरक्षित) सीट से फूलचन्द्र वर्मा, मिश्रिख (सुरक्षित) से अरुण कुमारी कोरी, उन्नाव से सतीश कुमार शुक्ल, फर्रुखाबाद से उदयपाल सिंह यादव, कानपुर से राजीव मिश्रा, अकबरपुर सीट से कैप्टन इन्द्रपाल सिंह पाल, मोहनलालगंज (सुरक्षित) सीट से गनेश रावत, बहराइच (सुरक्षित) सीट से जगदीश कुमार सिंह, कैसरगंज से धनन्जय शर्मा, सुल्तानपुर से कमला यादव, अम्बेडकरनगर से प्रेम निषाद, बस्ती से रामकेवल यादव, लालगंज (सुरक्षित) से हेमराज पासवान, जौनपुर से डॉ. आरएस यादव, महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी, रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) से त्रिवेणी प्रसाद खरवार और सम्भल से करन सिंह यादव को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS