राज्य
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2019 10:22:34 AMनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। हालांकि इसके किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र दिल्ली के उत्तर में बागपत में था।
भूकंप के झटके हल्के थे, लेकिन दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत और बागपत में लोगों ने महसूस किए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 7.59 बजे आया। भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी सहित पड़ोसी क्षेत्र में भी महसूस किए गए। ऊंची इमारतों में कई लोग भूकंप के झटके महसूस करने के बाद बाहर निकल आये।