ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस-कार में भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2019 10:55:02 AM
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस-कार में भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। एंबुलेंस और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

 
जानकारी के मुताबिक, हादसा माइल स्टोन-138 के पास हुआ। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और हाईवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
 
बलदेव क्षेत्र के गांव बुर्ज सुखदेव के निकट बेकाबू एंबुलेंस ने आईटेंन कार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया नोएडा की तरफ से एक एंबुलेंस शव को लेकर बिहार जा रही थी। एंबुलेंस डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी ओर से आ रही दो गाड़ियों से टकराई और मौके पर चीख पुकार मच गई। 
 
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आस-पास के लोगों को पुलिस व हाईवे कर्मियों को इसकी जानकारी दी। कर्मियों ने एंबुलेंस और कार को क्रेन के जरिए हाईवे से हटाया।
 
 
घटना की जानकारी के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS