ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
करोड़ों की संपत्ति छोड़ 8 लड़कियों ने ली दीक्षा, लग्जीरियस लाइफ से रहेंगी दूर
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2019 5:40:38 PM
करोड़ों की संपत्ति छोड़ 8 लड़कियों ने ली दीक्षा, लग्जीरियस लाइफ से रहेंगी दूर

अहमदाबाद। सूरत में आज एक साथ आठ लड़कियां दीक्षा लेकर संयम के मार्ग पर निकल चुकी हैं। गुणरत्नेशवर महाराज के सानिध्य में सभी ने दीक्षा लेकर करोड़ों रुपये की संपत्ति छोड़कर दुनिया की मोह माया से नाता तोड़ दिया था। सूरत में ऐसा लग रहा हैं कि दीक्षा लेने का मौसम चल रहा है। उसमे भी लड़कियां दीक्षा लेने में आगे लग रही हैं। 

 
ये सभी लड़कियां उपधान के लिए हाराजशा के पास गई थी। वहां महाराजसा की जीवन शैली देखकर इन सभी को संसार की मोहमाया छोड़ने का मन हुआ। तीन साल तक कड़ी तपस्या करने के बाद आखिर सभी लड़किया दीक्षा लेने के लिए तैयार हो गई। सभी लड़कियां करोड़पति परिवार के साथ लग्जीरियस लाइफ जीने वाली थी।
 
हजारों की सख्या में जैन भक्त आज सुबह से दीक्षा समारोह में उपस्थित रहे। ढोल नगाड़ों के साथ सभी लड़कियों का जैन साध्वी के वेश में स्वागत किया गया। दीक्षा लेने से पहले पहने हुए लाखों रुपये के जेवर निकालकर सादगी भरे वेष में मंच पर आगे थी। वह महाराज का आशीर्वाद लेकर संयम के मार्ग पर निकल गई। महाराजशा गुणरत्नेश्वर जी के सानिध्य में अब तक 414 लोग दीक्षा ले चुके हैं। आज 8 और लोगों के दीक्षा लेने के साथ ही यह आंकड़ा 442 का हो गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS