ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
गुब्बारे के इंतजार में खड़े थे बच्चे और तभी हुआ बड़ा हादसा, कई मासूम हुए घायल
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2019 3:43:05 PM
गुब्बारे के इंतजार में खड़े थे बच्चे और तभी हुआ बड़ा हादसा, कई मासूम हुए घायल

बुलंदशहर। बुलंदशहर में आज बड़ा हादसा हुआ। अरनिया थाना क्षेत्र के नंगला नारायणपुर में गैस सिलेंडर फट गया, इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे झुलस गए।

 
हादसे के बाद आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायल बच्चों अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर 2 बजे के आस-पास की है।
 
जानकारी के मुताबिक, नंगला नारायणपुर गांव में बाइक पर गैस वाले गुब्बारे बेचने के लिए आया था। गांव के बच्चे जैसे ही उससे गुब्बारे खरीदने गए, वैसे ही गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में वहां मौजूद सभी बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। 
 
हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां, से कई गंभीर घायल बच्चों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS