राज्य
स्मृति ईरानी ने भी कुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, शेयर की ये तस्वीर
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2019 12:11:53 PMनई दिल्ली। प्रयागराज में शाही स्नान के साथ अर्द्धकुंभ मेले की शुरुआत हो गई है। त्रेता युग में जिस सागर तट पर स्वर्ग से उतरी गंगा ने राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को मकर संक्रांति के दिन स्पर्श कर मोक्ष दिया था उसी सागर तट पर मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में पहुंचे करीब 30 लाख पुण्यार्थियों ने आस्था की डुबकी लगाई है।
वैसे तो आज सुबह 7:19 से पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ था लेकिन सुबह 6:00 बजे से ही श्रद्धालुओं ने डुबकी लगानी शुरू कर दी थी।
मेले में सबसे पहले साधु-संतों का शाही जुलूस निकाला गया जिसके बाद शाही स्नान की परंपरा शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहले शाही स्नान पर डुबकी लगाने संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं। स्मृति ईरानी ने भी आस्था से अर्द्धकुंभ में डुबकी लगाते हुए ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की है।