राज्य
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री केजरीवाल पर मिर्ची पाउडर से हमला
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2018 3:42:50 PMनई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची पाऊडर से हमला होने की खबर आई है। जानकारी मुताबिक दिल्ली सचिवालय में किसी अज्ञात शख्स ने केजरीवाल पर मिर्ची पाऊडर से हमला कर दिया। जिस दौरान केजरीवाल अपने चेंबर से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी आंखोंं में मिर्च पाउडर डाला गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि धक्का मुक्की के बीच केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। सवाल अब यह उठ रहा है कि इतनी सुरक्षा के बीच आखिर शख्स केजरीवाल तक कैसे पहुंच गया।