ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मध्यप्रदेश: बीजेपी ने जारी किया 'दृष्टि पत्र, हर साल 10 लाख रोजगार, लड़कियों को स्कूटी का वादा
By Deshwani | Publish Date: 17/11/2018 1:19:39 PM
मध्यप्रदेश: बीजेपी ने जारी किया 'दृष्टि पत्र, हर साल 10 लाख रोजगार, लड़कियों को स्कूटी का वादा

ग्वालियर। बीजेपी ने अपना घोषणापत्र आज भोपाल में जारी कर दिया है। इसे दृष्टिपत्र का नाम दिया गया है। महिलाओं के लिए भी अलग से घोषणापत्र जारी किया गया है। नारी शक्ति संकल्प पत्र नाम से इस घोषणापत्र को ग्वालियर में एक बैठक के दौरान जारी किया गया है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अरुण जेतली, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ है, जब बीजेपी ने एक ही राज्य में दो घोषणापत्र जारी किया है।  

 
घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, "हमने अपने घोषणापत्र में विकास का रोडमैप तैयार किया है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने बहुत काम किया हैं। विकास के हर मापदंड पर हमारी पार्टी खरी उतरी है। हमने प्रदेश को बीमारू से विकासशील बनाया है।"
 
इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेतली ने भी अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जेटली ने कहा, "कांग्रेस के पास विकास की नीति नहीं है। एक युग कांग्रेस का था, 1993 से 2003 का, जब कांग्रेस गई तो प्रदेश को बर्बाद और तबाह कर गई थी। लेकिन पिछले 15 सालों में शिवराज सिंह और भाजपा ने जो विकास किया, आज कोई नहीं कह सकता कि बीमारू राज्यों में 'म' मध्यप्रदेश का था।"
 
किसानों के लिए दृष्टिपत्र में घोषणाएं...
कृषि सिंचाई व्यवस्था का 80 लाख हेक्टेयर तक विस्तार।
किसानों के खाते में सीधे बोनस देने की योजना।
छोटे किसानों को कृषक समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा।
सहकारी संस्थाओं द्वारा दिए जाने वाले वार्षिक फसली ऋण को बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपए करेंगे।
प्राथमिक कृषि साख समितियों की संख्या बढ़ाकर 12 हजार करने की घोषणा।
स्वयं सहायता समूहों और निजी संस्थाओं की सहायता से ब्लॉक और पंचायत में बीज के भंडारण की व्यवस्था करेंगे।
प्रदेश में मौसम विज्ञान निगम की स्थापना।
प्रदेश की सभी मंडियों को ई-नाम से जोड़ने का वादा।
 
छात्रों के लिए दृष्टिपत्र में घोषणाएं...
12वीं क्लास में 75% से ज्यादा लाने वाली विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी।
लड़कियों को स्कूल और कॉलेज में सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने नई मुक्ता योजना लाई जाएगी।
आत्मसुरक्षा के लिए कॉलेज में लड़कियों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी जाएगी, गर्ल्स हॉस्टल की क्षमता दोगुनी करेंगे।
विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स की सीटें बढ़ाई जाएंगी।
स्कूली छात्राओं को लिए फ्री सफर की सुविधा।
सामान्य वर्ग के बच्चों को भी मुफ्त शिक्षा पीएचडी तक।
हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य।
 
महिलाओं के लिए दृष्टिपत्र में घोषणाएं...
यात्री और शहरी बसों में महिलाओं को छूट, 60 साल से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा।
हर थाने में महिला उपनिरीक्षक सिर्फ महिलाओं से जुड़े मामले देखेगी।
 
अन्य बड़ी घोषणाएं...
नर्मदा एक्सप्रेस-वे, चंबल एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बिजली की क्षमता को 14000 मेगावाट तक ले जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए नल-जल योजना भी लाएंगे।
नए वेतन आयोग की स्थापना की जाएगी। कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा। 
मिनी स्मार्ट सिटी का होगा निर्माण। 
नर्मदा-मालवा के सभी प्रोजेक्ट पूरे होंगे।
ग्वालियर-जबलपुर में मेट्रो लाने की तैयारी।
हर साल 10 लाख रोजगार का वादा।
युवा उद्यमियों को स्टार्टअप की सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित करेंगे।
व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना करने का लक्ष्य रखा।
मूल्य स्थिरीकरण कोश जो पहले 500 करोड़ रुपए से आरंभ हुआ था, उसे बढ़ा कर 2000 करोड़ करेंगे।
फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी बनाएंगे।
टूरिज्म यूनिवर्सिटी भी खोली जाएगी।
निवेशकों के लिये 12 नये क्लस्टर।
हर साल 50 हजार लाभार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 1000 करोड रुपए का वार्षिक बजट। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS