राज्य
भाईदूज पर डीटीसी ने दिया बहनों को तोहफा, आज मुफ्त में कर सकेंगी यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2018 11:10:26 AMनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की महिलाएं भाई दूज के दिन दिल्ली यातायात निगम की बसों से मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। एक बयान से यह जानकारी मिली है। आज महिलाएं अपने भाइयों की सलामती के लिए व्रत रखेंगी। यह त्योहार दिवाली के एक दिन बाद मनाया जाता है। डीटीसी ने एक बयान में बताया कि डीटीसी की एसी और नॉन एसी बसों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की यात्रा का किराया महिलाओं से नहीं लिया जाएगा।
डीटीसी ने एक बयान में बताया, ‘‘ इस दिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डीटीसी ने पर्याप्त इंतजाम किया है। दिल्ली सरकार की पहल के अनुसार डीटीसी ने भाई दूज के मौके पर नौ नवंबर को महिला यात्रियों को दिल्ली और एनसीआर में मुफ्त यात्रा देने का फैसला किया है।' निगम प्रत्येक साल भैया दूज के मौके पर महिलाओं को मुफ्त में यात्रा मुहैया कराता है।