राज्य
छत्तीसगढ़: चुनाव में बीजेपी के 23 हजार, कांग्रेस के 1000 वाट्सऐप ग्रुप होंगे प्रचार के 'हथियार'
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2018 3:01:06 PMरायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में राजनीतिक दलों के बीच कोल्ड वार शुरू हो चुका है। सोशल साइट्स का इस्तेमाल कर नेता एक दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं। चुनावी साल में सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों की बढ़ती सक्रियता से कई राजनीतिक पंडित भी हैरान हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के नेता फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्वीटर के माध्यम से न केवल अपनी बातें रख रहे हैं, बल्कि विरोधियों पर कटाक्ष भी कर रहे हैं।
भाजपा सोशल नेटवर्किंग साइट्स व ऐप को प्रचार का सशक्त माध्यम तो कांग्रेस इसे विश्वसनीय मान रही है। दोनों ही पार्टियां इसे अपने प्रचार के हथियार के रूप में उपयोग कर रही हैं। बात अगर सोशल मीडिया की करें तो भाजपा प्रदेश के सभी 23 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों पर अपना वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर प्रचार-प्रसार कर रही है। वहीं कांग्रेस भी विधानसभावार करीब 1023 वॉट्सएप ग्रुप के जरिए प्रचार में जुटी हुई है।
भाजपा के आईटी सेल के संयोजक दीपक महसके का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए अपनी योजना और बातों को जनता तक पहुंचाना आसान है। इसको ध्यान में रखते हुए ही भाजपा रणनीति बनाकर काम कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह भी सोशल साइट्स को प्रचार प्रसार को विश्वनीय माध्यम बताते हैं।