राज्य
सावन का अंतिम सोमवारी आज,महाकाल दरबार में लगे भक्तों का तांता
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2018 1:55:21 PMउज्जैन। आज सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण उज्जैन में महाकाल के दरबार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर परिसर के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में भी श्रद्धालुओं का भीड़ है। ऐसे में भगवान की कृपा पाने के लिए सिर्फ आम जन ही नहीं प्रदेश के दिग्गज नेता भी भगवान की शरण में आ गए हैं। चुनावी साल होने के चलते प्रदेश भर के नेता भगवान महाकाल की कृपा पाना चाहते हैं। ताकि वह साल के अंतिम में होने वाले चुनावों में अपनी जीत दर्ज करा सकें। इसी क्रम में अब आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे हैं।
प्रदेश के दोनों ही दिग्गज नेता सावन के दौरान सोमवार को महाकाल की होने वाली शाही सवारी में शामिल होंगे और पूरे समय मौजूद रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान दोपहर में उज्जैन पहुंचेंगे और महाकाल की शाही सवारी में शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया गोपाल मंदिर में महाकाल की शाही सवारी का स्वागत करेंगे।