राज्य
अलवर में गो तस्करी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2018 11:36:20 AMजयपुर। अलवर में गो तस्करी के आरोप में एक युवक की कल रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालवंडी गांव की है। मृतक का नाम अकबर खान है और वह हरियाणा के कोलगांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक मृतक दो गायों को लेकर जा रहा था। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
ज्ञात हो कि अकबर अपने साथ गायों को लेकर जा रहा था। रास्ते में भीड़ ने उसे रोककर घेर लिया और गाय तस्कर बताकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और अकबर की मौत हो गई।