राज्य
भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2018 11:35:46 AMबेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा के महसाचिव मोहम्मद अनवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कल देर रात एक स्थानीय कार्यक्रम से लौट रहे थे, जिस दौरान एक अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। बीजेपी नेता पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कल रात मोहम्मद अनवर एक निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी गवरी कलुवा के पास अज्ञात बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला किया। बीजेपी नेता पर हमला करने वाले शख्स का कोई सुराग उन्हें नहीं मिला है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। वहीं, बीजेपी नेता की हत्या के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से गर्मा गई। इस मामले पर कुछ स्थानीय नेताओं के बयान सामने आए हैं। स्थानीय नेताओं ने इसे एक साजिश के तहत हत्या का मामला बताया है।