ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
यूपी में महागठबंधन पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने सभी 80 लोकसभा सीटों पर लड‍़ने को कसी कमर
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2018 7:33:25 PM
यूपी में महागठबंधन पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने सभी 80 लोकसभा सीटों पर लड‍़ने को कसी कमर

 लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की खामोशी और समाजवादी पार्टी (सपा) के महागठबंधन फार्मूले के तहत कांग्रेस के लिये दो सीट छोड़ने के ऐलान के बीच देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया है और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। वर्ष 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बड़े दलों का महागठबंधन बनाने की कवायद में जुटने के बाद अब कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव मैदान पर उतरने को बेकरार दिखती है।   

 
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को यहां कहा कि पार्टी के ज्यादातर नेता वैसे भी समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाने को लेकर रजामंद नहीं थे हालांकि बसपा के साथ गठबंधन किया जा सकता था मगर बसपा अध्यक्ष मायावती की योजना अधिकतम सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को खड़ा रखने की थी ताकि त्रिशुंक लोकसभा के हालात में प्रधानमंत्री के तौर उनका दावा ज्यादा पुख्ता हो सके। 
 
नेता ने कहा, ‘पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लडऩे का पार्टी का अनुभव तनिक कसैला रहा है। पार्टी को काफी कम सीटों पर संतोष रखना पड़ा था। हम उस गलती को फिर से दोहराना पसंद नहीं करेंगे। फिर भी पार्टी सपा के विरोध में जाना नहीं चाहेगी और ऐसा सपा को भी करना होगा ताकि देश में विपक्षी एकता को लेकर खराब संदेश न जाए।’  
 
उन्होंने कहा, ‘पार्टी गठबंधन को लेकर गंभीर है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय त्रिमूल कांग्रेस, महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) के साथ पार्टी आलाकमान की बातचीत चल रही है मगर उत्तर प्रदेश में हालात जुदा है।’
 
उन्होंने कहा कि सपा के साथ बातचीत की संभावनाओं पर पूर्ण विराम लगने के बावजूद बसपा के साथ पार्टी नेता आम सहमति बनाने के प्रयास कर रहे हैं हालांकि बसपा अध्यक्ष के रुख से फिलहाल कोई नतीजा हल होता नहीं दिख रहा है। दरअसल, मायावती देश भर में कांग्रेस से 100 सीटें मांग रही हैं जो संभव नहीं दिखता। यदि वह अपनी मांग को आधा नहीं करती हैं तो कांग्रेस चुनाव में अकेले उतरने को प्राथमिकता देगी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS