राज्य
सतेंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2018 4:05:59 PMनई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत खराब होने के बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, मनीष सिसोदिया को अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। सिसोदिया का किटोन लेवल 7.4 पर पहुंच गया है जोकि कल 6.4 था, सामान्य तौर पर यह 0 होता है। सिसोदिया पिछले 6 दिनों से अपनी मांग मनवाने के लिए भूख हड़ताल पर हैं।
इससे पहले कल देर रात को सत्येंद्र जैन को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मनीष सिसोदिया के साथ सत्येंद्र जैन भी भूख हड़ताल पर बैठे थे जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय धरने पर बैठे हैं। आज केजरीवाल के धरने का 8वां दिन है और वो अभी भी एलजी निवास से बाहर निकलने के मूड़ में नहीं दिख रहे।