राज्य
अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को भी मिलेगा आरक्षण
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2018 10:44:53 AMत्रिपुरा। सरकारी नौकरी अब महिलाओं को भी आरक्षण मिलेगा। इसके लिए पुरानी भर्ती नीति को रद्द करते हुए नई नीति तैयार की गई है। इस संबंध में त्रिपुरा सरकार ने कल घोषणा की। राज्य सरकार ने कहा कि ये कदम नौकरी में सभी को समान अवसर देने के इरादे से उठाया गया है। पुलिस भर्ती में भी महिलाओं के लिए आरक्षण तय किया गया है। अब पुलिस में सभी पदों पर महिलाओं के लिए दस प्रतिशत का आरक्षण रहेगा।
त्रिपुरा की भाजपा सरकार में शिक्षा एवं कानून मंत्री रतन लाल नाथ ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया, 'हमने पुरानी भर्ती नीति को रद्द करते हुए नई नीति जारी की है। यह कदम सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार ने नीति बनाते वक्त एक अन्य महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब से गृहमंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। आज तक पुलिस भर्ती में कभी भी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार इसके लिए कदम उठाया और महिालओं के लिए आरक्षण प्रतिशत तय किया।