ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
राज्य
अयोध्या पहुंचे नव निर्वाचित अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे, किए रामलला के दर्शन
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2018 11:51:15 AM
अयोध्या पहुंचे नव निर्वाचित अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे, किए रामलला के दर्शन

अयोध्या। वीएपी के नव निर्वाचित अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे अपने पदाधिकारियों के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने सोमवार सुबह हनुमानगढ़ी पहुंच कर श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद उन्होंने रामलला का भी दर्शन किया। वीएपी के नव नियुक्त अध्यक्ष का अपने पदाधिकारियों के साथ अयोध्या आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विष्णु सदाशिव कोकजे कल ही अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का सपना जल्द पूरा होगा।
 
उन्होंने रामलला के दर्शन के बाद  वीएचपी नेताओं और अयोध्या के संतों से मुलाकात करेंगे। संतों से मिलने के बाद वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। बाद में शाम 6 बजे संघ के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वीएचपी के नव निर्वाचित अध्यक्ष के स्वागत में सैकड़ों कार सेवक रविवार रात को ही अयोध्या पहुंचे है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS