राज्य
तेज रफ्तार ट्रक और एक वाहन की टक्कर में 10 की मौत, 8 घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2018 6:15:18 PMलखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिसके कारण 10 लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। वाहन प्रतापगढ़ के चौहरजन देवी मंदिर जा रहा था, जिसमें जौनपुर जिले के 18 लोग सवार थे। एक अधिकारी ने बताया कि छह घायलों की हालत नाजुक है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख और हर घायल को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।