राज्य
राज्यसभा चुनाव: 10वीं सीट के लिए शुरू हुआ पक्ष और विपक्ष में जोर आजमाइश
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2018 12:36:26 PMलखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चल रहे मतदान में 10वीं सीट के लिए पक्ष और विपक्ष में जोर आजमाइश जारी है। राज्य की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत भाजपा के 8 उम्मीदवार का निर्वाचन तय माना जा रहा है, सपा की जया बच्चन भी जीत जाएंगी। बसपा को मुख्तार अंसारी और नितिन अग्रवाल की वजह से झटका लगा है। फिर भी बसपा के लालजी वर्मा का दावा है कि 10वें उम्मीदवार के रुप में उनकी पार्टी के भीमराव अम्बेडकर चुनाव जीतेंगे।
जानकारी के अनुसार राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प हो जा रहा है। बसपा प्रत्याशी को अब तक 34 वोट मिले हैं। क्रॉस वोटिंग के डर से बसपा के 17 विधायकों ने एक साथ मतदान किया। वहीं कांग्रेस की ओर से बसपा को 7 वोट दिए गए हैं। समाजवादी पार्टी के 8 विधायक बसपा को अपना वोट दे चुके हैं। आरएलडी के विधायक ने भी बसपा को ही अपना वोट दिया है। अब चुनाव का दारोमदार राजा भैय्या पर केंद्रित हैं क्योंकि राजा भैय्या के पास 2 वोट हैं।