ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
गोरखपुर व फूलपुर में भाजपा को हराने के बाद कैराना में मिलेंगे माया-अखिलेश
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2018 2:57:01 PM
गोरखपुर व फूलपुर में भाजपा को हराने के बाद कैराना में मिलेंगे माया-अखिलेश

 आगरा। प्रदेश की फूलपुर और गोरखपुर में गठबंधन के सहारे भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की सीट पर भाजपा को हराने के बाद बुआ (माया) और भतीजे (अखिलेश) की जोड़ी यूपी के कैराना में एक होकर चुनाव लड़ सकती है।

 
बताया जा रहा है कि इस सीट के लिए भी माया और अखिलेश में तैयारी चल रही है। इस सीट पर मोदी लहर पर सवार होकर 7 बार के विधायक भाजपा के हुकम सिंह सांसद बने थे जिनके निधन के बाद यह सीट खाली चल रही है। यह सीट इससे पहले बसपा की तब्बसुम बेगम के हाथ में थी जिन्होंने भाजपा के हुकम सिंह को हराया था और उससे पहले आर.एल.डी. की अनुराधा चौधरी के हाथ में थी जिन्होंने बसपा के शाहनवाज को हराया था।
 
गौरतलब है कि हुकम सिंह का नाम मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान महापंचायत में आया था और उसके बाद हुकम सिंह पलायन का मुद्दा उठाकर अखिलेश सरकार में पहचान में आए थे, जिसके बाद इस क्षेत्र में जमकर वोटों का ध्रुवीकरण हुआ था और उसका लाभ भाजपा को 2017 में हुआ था।
 
कैराना लोकसभा पर मुस्लिम वोट बहुतायत मात्रा में हैं। यहां सपा-बसपा के साथ जाट वोट होने के कारण व मुस्लिम और जाट समीकरण के कारण छोटे चौधरी अजीत सिंह का राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) भी मजबूत माना जाता है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS