ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
राहुल को अध्यक्ष बनाना वंशवाद का बढ़ावा: डॉ. दिनेश शर्मा
By Deshwani | Publish Date: 16/12/2017 4:36:23 PM
राहुल को अध्यक्ष बनाना वंशवाद का बढ़ावा: डॉ. दिनेश शर्मा

कानपुर देहात, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में सिकन्दरा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार करने आये यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने की बात कही। यहां पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा, राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना वंशवाद को बढ़ावा दिया जाना है। 

उन्होंने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, वह जैसा काम अभी तक करते रहे हैं आगे भी ऐसा ही करते रहें। डॉ. शर्मा ने आगे चुटकी लेते हुए कहा, हमको भरोसा है कि वह अब कांग्रेस को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे।

पार्टी प्रत्यशी के समर्थन में उप मुख्यमंत्री ने कहा की जनता ने अभी तक भाजपा पर भरोसा दिखाया है और आंगे भी दिखाएगी। जनता से अपील करते हुए कहा कि वोट के रुप में अपना जन समर्थन देकर भाजपा के दिवंगत विधायक के बेटे अजीत पाल को भारी मतों से विजयी बनाये। यही समर्थन ही आप सभी की ओर से दिवंगत विधायक के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

उल्लेखनीय है कि 21 दिसम्बर को जनपद में सिकन्दरा का उपचुनाव होना है। इस चुनाव को सभी पार्टियों ने अपनी प्रतिष्ठा झोंक दी है। जिसको लेकर सभी पार्टी के स्टार प्रचारक जनपद में जगह-जगह जाकर अपने प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को जनपद में आकर भाजपा प्रत्यशी के लिए प्रचार किया। इसी कड़ी में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी रविवार को जनपद में आकर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS