राज्य
मप्र कांग्रेस को जल्द मिलेगा सीएम पद का दावेदार
By Deshwani | Publish Date: 16/12/2017 3:08:13 PMभोपाल, (हि.स.)। शनिवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बैठे राहुल गांधी ने मप्र कांग्रेस सीएम उम्मीदवार की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। लंबे समय से मप्र में कांग्रेस सीएम कैंडिडेट के चेहरे का इंतजार है, अब जल्द ही मप्र में सीएम पद के कांग्रेसी दावेदार की घोषणा की जा सकती है।
इस संदर्भ के संकेत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे कि मध्य प्रदेश में सीएम कैंडिडेट कौन होगा? यह बात यादव ने बड़वानी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में कही है। यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना है। गुटबाजी को भूलकर सब मिलकर काम करें। आने वाले साल मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाना है। चुनाव में दावेदारी सभी कर सकते हैं, पर टिकट किसी एक को ही मिलेगा। जिसे राहुल गांधी देंगे।