राज्य
गोमती एक्सप्रेस सात जनवरी तक निरस्त,यात्री परेशान
By Deshwani | Publish Date: 24/11/2017 12:24:02 PMलखनऊ, (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर वाशेबल एप्रेन कार्य के चलते गोमती एक्सप्रेस को शुक्रवार से सात जनवरी तक निरस्त कर दिया है। इस ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
सीपीआरओ ने बताया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर वाशेबल एप्रेन कार्य के चलते गोमती एक्सप्रेस 12419/12420 को शुक्रवार से सात जनवरी तक निरस्त कर दिया है । उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीने का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसलिए दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इसके साथ ही गोमती एक्सप्रेस के निरस्त होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा पहले से कन्फर्म टिकट लेकर यात्रा करने की सोच रहे यात्रियों को भी अब दिल्ली जाने के लिए दूसरा विकल्प तलाश करना पड़ेगा।