ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
एमपी सरकार से मिलकर धर्म नगरी चित्रकूट को करेंगे फ्री जोन घोषित : योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 23/10/2017 4:39:26 PM
एमपी सरकार से मिलकर धर्म नगरी चित्रकूट को करेंगे फ्री जोन घोषित : योगी आदित्यनाथ

 चित्रकूट, (हि.स.)। चित्रकूट के रामघाट पहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले मत्स्य गयेन्द्र नाथ जाकर शंकर की पूजा अर्चना की। इसके बाद रामघाट में मंदाकिनी नदी की किनारे भव्य गंगा आरती में शामिल होकर गंगा आरती की। यहां पुरोहितों द्वारा विधिविधान से मुख्यमंत्री को मंदाकिनी पूजन और गंगा आरती कराई। आरती के बाद मुख्यमंत्री योगी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। यहां पर उन्होंने रामघाट में लोगों को संबोधित भी किया। संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, चित्रकूट भगवान राम की कर्म भूमि और तपो स्थली है। यहाँ आकर मैं भी धन्य हो गया। 

कहा, चित्रकूट के लिए हम पूरे विकास कार्यों के साथ आये हैं। योगी ने कहा कि उ.प्र. और म.प्र. की सरकारों की आत्मा एक है सीमा अलग है, लेकिन अब हम चित्रकूट को फ्री जोन घोषित कर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का वादा करते है। साथ कहा कि, हम चित्रकूट के विकास के लिए संकल्पित है। हम यहां के विकास के लिए बहुत कुछ तैयारी करके आये है और सोमवार चित्रकूट को विकास का तोहफा देकर जाएंगे। योगी जी ने मंदाकिनी नदी की सफाई के साथ जल बचाने के लिए लोगों से अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा विकास को लेकर सौगात देने की बात सुनते ही जनपद वासियों में उत्सुकता बढ़ गई है। 
 
अब देखना यह कि सीएम आखिरकार अपने पिटारे से विकास का क्या तोहफा लेकर आये है और क्या देकर जाते है। हालांकि चित्रकूट जनपद आने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर जिलें में अपने बुंदेलखंड दौरे के पहले दिन करीब दो सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS