नेपाल
सशस्त्र सुरक्षा बल बीरगंज (नेपाल) पर्सा ने 22 लाख के नेपाली करेंसी के साथ एक युवक को कियी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2020 11:01:47 PMरक्सौल।अनिल कुमार। सशस्त्र सुरक्षा बल वीरगंज (नेपाल) पर्सा ने 22 लाख रुपए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले की पहचान पर्सा जिला के बहुदरमाई नगरपालिका वार्ड नंबर 5 भौराटार निवासी प्रकाश साह के रुप में की गयी है। पर्सा के छिपहरमाई गांंवपालिका वार्ड नम्बर 5 भिस्वा से भौराटार जाने के दौरान सशस्त्र सुरक्षाबल के जवान ने साह को गिरफ्तार किया।
सशस्त्र सुरक्षा बल उसके पास से 22 लाख 48 हजार रुपया नेपाली करेंसी बरामद की है। इसके साथ ही उसके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले नेपाली नम्बर के मोटरसाइकल भी जब्त की। बरामद नगद और मोटरसाइकल के साथ साह को हुन्डी कारोबार के आशंका में अनुसन्धान के लिए जिला पुलिस कार्यालय पर्सा में सौप दिया गया। इसकी पुष्टि सशस्त्र सुरक्षा बल बन्जारी के पुलिस निरिक्षक हरि पराजुली ने किया है।