बिहार
बेगूसराय में एसटीएफ का नकली इंस्पेक्टर बन कर रहा था ठगी, होटल से गिरफ्तार, दारोगा की परीक्षा में हुआ था असफल
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2023 11:08:33 PM
बेगूसराय। बेगूसराय के लोहियानगर ओपी क्षेत्र स्थित एक होटल से एसटीएफ के नकली इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसने दारोगा की परीक्षा दी थी। दारोगा नहीं बन पाया तो एसटीएफ का फर्जी इंस्पेक्टर बनकर करने लगा वसूली।
दरभंगा जिला का रहने वाला है। उसका नाम भवेश चौधरी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि वह अब तक दर्जनों लोगों से ठगी कर चुका है। उसके पास से पुलिस ने बर्दी और अन्य दूसरी चीजें बरामद की है।
बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार के अनुसार एसटीएफ का प्रभारी बताकर अब तक दर्जनों लोगों को चूना लगा चुका है। इसकी शिकायत बेगूसराय पुलिस को मिली। डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम को गठन किया गया। सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान नकली एसटीएफ इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया।
बेगूसराय के एसपी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले इसने दारोगा की परीक्षा दी थी। पास नहीं
करने के बाद नकली दारोगा बनकर लोगों से उभी करने लगा। एसपी ने बताया कि इसके माता-पिता शिक्षक है। बेगूसराय के एक होटल
में रहकर ठगी करता था। इसकी गिरफ्तारी होने से कई अन्य लोग ठगी के शिकार होने से बच गये।
गिरफ्तार किये गये नकली दारोगा का नाम भवेश चौधरी बताया गया है। वह दरभंगा जिला के अशोक
पेपर मिल के नजदीक का रहने वाला है।