ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
नेपाल
कोविड को लेकर नेपाल ने एक सप्ताह के लिए बोर्डर किया बंद, दोनो देश के लोगों की बढ़ी परेशानी।
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2021 10:03:23 PM
कोविड को लेकर नेपाल ने एक सप्ताह के लिए बोर्डर किया बंद, दोनो देश के लोगों की बढ़ी परेशानी।

रक्सौल अनिल कुमार। कोरोना का बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नेपाल सरकार ने 29 अप्रैल से 5 मई तक एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया है। जिसको लेकर नेपाल के तरफ से भारत नेपाल  सीमा को सील कर दिया गया है।इस बाबत सशस्त्र सुरक्षा बल पर्सा के एस आई बिरेन्द्र राज ने बताया कि  नेपाल सरकार द्वारा गुरुवार के सुबह चार बजे से आगामी 5 मई को सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है और इस दौरान भारटीय नागरिकों का नेपाल प्रवेश वर्जित  है।जिनका होटल पहले से बुक है नेपाल में या नेपाल के अस्पताल मे भर्ती मरिज है उन्ही भारतीय नागरिकों को जाने दिया जाएगा। भारत नेपाल के बीच होने वाले शादी समारोह के लिए केवल दुल्हा और दुल्हन के बैठने वाले एक वाहन का स्क्रिनिंग कर नेपाल जाने देने का प्रावधान है।इस दौरान वीरगंज के शंकराचार्य गेट पर एक दुल्हा दुल्हन का गाड़ी को जाने दिया गया। जबकि बराती और दहेज मे मिले समान लदे वाहन रक्सौल सीमा तरफ ही खड़ाहै।जिसे नेपाल जाने की अनुमति नेपाल के सुरक्षाकर्मी नही दे रहे है।वीरगंज नेपाल के छपकैया से मोतिहारी के जानपुल 28 प्रैल 2021 को बरात गयी थी।जो आज 29 को वापस आया।

 
 
 
 
छपकैया निवासी रामानंद शर्मा के पूत्र संतोष शर्मा छपकैया से मोतिहारी निवासी अपने प्रियतम रागनी कुमारी से शादी रचाकर दुल्हन रागनी के साथ 29 को लौटे तो उनके गाड़ी को जाने दिया गया।मगर बराती बोर्डर पर ही फंस गए।वीरगंज नेपाल स्थित ईरवा चौकी इंचार्ज पूर्ण प्रसाद दहाल ने बताया कि भारतीय नागरिकों का प्रवेश आजसे एक सप्ताह तक बंद रहेगा।केवल मालवाहक गाड़ियो का आवागमन होगा।बराती के साथ आने वाले दहेज मे मिले गिफ्ट वाला वाहन और दुल्हा दुल्हन का गाड़ी को जांच कर नेपाल जाने की अनुमति है।नेपाल के भी जो नागरिक भारत से आएंगे उनका जांच करके ही जाने दिया जाएगा। सीमा बंद होने से नेपाल के वीरगंज,परवानीपुर,जीतपुर आदि विभिन्न स्थानों पर काम करने वाले भारतीय नागरिकों को भी नही जाने दिया जो बोर्डर पर ही दिनभर ही फंसे रहे और नेपाली सुरक्षाकर्मियों से जाने देने का गुहार लगाते रहे मगर नही जाने दिया गया।  उधर नेपाल द्वारा बोर्डर बंद करने की सूचना पर सीमा पर आकर एसएसबी के जवान व अधिकारियों ने लिया जायजा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS