नेपाल
नेपाल: देशभक्त राजभक्त समूह पर्सा ने वीरगंज महाबीर मंदिर के पास सम्मान कार्यक्रम का किया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2020 10:04:47 PMरक्सौल। अनिल कुमार। देशभक्त राजभक्त समूह पर्सा द्वारा वीरगंज स्थित महाबीर मंदिर के पास सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभक्त राजभक्त समूह पर्सा के अध्यक्ष दिपेंद्र रौनियार के अध्यक्षता में सम्पन्न सम्मान समारोह मे ग्यारह लोगों को नेपाली टोपी और शेष 21 लोगो को पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नेपाल के पूर्व राज दम्पति ज्ञानेन्द्र शाह और कोमल राज लक्ष्मी का तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर राजकिशोर चौबे,पशुपति बिक्रम शाह,शतीश श्रीवास्तव,नेपाल राष्ट्रवादी समूह पर्सा के अध्यक्ष बिरेन्द्र थापा,नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतार अंसारी,नगरपालिका के पूर्व सभापति शंभू चौरसिया, शिव गोयल,सुरेंद्र गुप्ता,निरज गुप्ता सहित अनेक संघ संगठन के लोग उपस्थित थे।