नेपाल
नेपाल के बीरगंज में 10 महिला सहित मिले 17 कोरोना संक्रमित मरीज, सीमाई क्षेत्र के लोग दहशत में
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2020 11:02:15 PMरक्सौल।अनिल कुमार। वीरगंज में नेपाल में पुन 17 कोरोना के संक्रमित लोग पाए जाने से वीरगंज सहित सीमाई क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। जिसमें 10 महिलाएं शामिल हैं। सभी को क्वरंटिन कर दिय गया है और इनका इलाज जारी है। हाल ही में नेपाल सरकार ने 18 मई तक लॉक डाउन को बढ़ा दिया था।
वीरगंज स्थित नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल के अधीक्षक डा मदन उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले दिनों वीरगंज के छपकैया निवासी 36 वर्षीय एक युवक में कोरोना पोजेटिव पाया गया था। जिसके सम्पर्क में आने पर परिवार के एक शिशु सहित 17 लोग संक्रमित हौ गए है। जिनमें से दस महिला और सात पुरुष शामिल है। सभी को क्वरंटिन करके उपचार किया है।