ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
नेपाल
नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय खिलाडि़यों की जीत का सिलसिला जारी,खेलों में भारत 62 स्‍वर्ण सहित कुल 124 पदकों के साथ शीर्ष पर
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2019 10:48:34 AM
नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय खिलाडि़यों की जीत का सिलसिला जारी,खेलों में भारत 62 स्‍वर्ण सहित कुल 124 पदकों के साथ शीर्ष पर

काठमांडू। नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय खिलाडि़यों की जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने आज कुल 54 पदक जीते, जिनमें 28 स्वर्ण, 19 रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोलह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक देश के नाम किए। भारतीय खिलाड़ियों ने वुशु, भारोत्‍तोलन, तैराकी, निशानेबाजी और ताइकांडो में शानदार प्रदर्शन किए।

  
वुशु में भारत ने नौ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।
 
तैराकी में पहले दिन भारत ने चार स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।
 
भारोत्तोलन में पहले दिन भारत ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किये।
  
निशानेबाज़ी में भारत ने चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।
 
महिलाओं की 50 मीटर राइफल-3 पोजि़शन प्रतिस्‍पर्धा में भारतीय महिला निशानेबाज़ो ने एक स्‍वर्ण, एक रजत और एक कांस्‍य पदक जीत कर तिहरी सफलता हासिल की
  
ताइकोंडो प्रतिस्‍पर्धा के अंतिम दिन ने भारत ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।
 
एथलेटिक्स में भारत को एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक मिले।
      
प्रतियोगिता के पांचवें दिन भारत ने पदक तालिका में बढ़ोत्‍तरी करते हुए शीर्ष पर अपनी स्थिति और मज़बूत कर ली है। उसने कुल 124 पदक जीते हैं जिनमें 62 स्‍वर्ण, 41 रजत और 21 कांस्‍य पदक शामिल हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS