नेपाल
नेपाल: पुलिस ने तीन पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जाली नोट बरामद
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2019 3:28:45 PMकाठमांडू। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7.68 करोड़ रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने आज बताया कि जाली नोटों के साथ दोहा से यहां आए पाकिस्तानी नागरिकों मोहम्मद अख्तर (49), नादिया अनवर (39) और नसीरुद्दीन (67) को हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने हवाई अड्डे से जाली नोटों की डिलिवरी लेने पहुंचे तीन नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।