नेपाल
नेपाल: भीषण सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 2/3/2019 1:26:22 PMकाठमांडू। नेपाल में देर रात हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना दारचुला जिले में हुई जब एक जीप हाईवे से सीधे नदी में जा गिरी। मृतकों में सात महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।
पुलिस अधिकारी रविद्र कदायत ने बताया कि शुक्रवार देर रात महाकाली नदी में जीप के गिरने से दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि 11 शव बरामद किए जा चुके हैं।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, घायलों को भारतीय सीमा के पास के अस्पताल में भेजा गया है। हालांकि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।