नेपाल
पांच किलो अतिप्रोशोधित चरस के साथ दो तस्कर धराए
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2018 7:29:22 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
काठमांडु महानगरीय पुलिस ने पांच किलो अतिप्रोशोधित चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी पुलिस कार्यालय ने दी। बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल के रोल्पा जिला निवासी विजयधर्ती मगर और सुमनरोक्का मगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नारकोटिक्स तस्करों ने बताया कि सड़क मार्ग से रक्सौल के रास्ते उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ ले जाने की योजना थी। भारतीय करोबारियों से खरीद फरोख्त की योजना थी। पुलिस की चहलकदमी देख भारतीय तस्कर भागनें में सफल रहे। पुलिस अंतरष्ट्रीय तस्कर गिरोह को चिन्हित करने में जुटी है।
इंडो-नेपाल बार्डर रक्सौल धादिग पुलिस ने दस किलो गांजा सहित दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी क्षेत्रीय पुलिस चौकी कार्यालय के इंस्पेक्टर सजंय तिमिलसिना ने दी। गुप्त सूचना के आधार पर ना645 स्कूटर और ग 6 प 9431 नंबर के बाईक के साथ सुनीत शिल्पकार और पवनमणि लामीक्षाने को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर श्री तिमिलसिना ने बताया कि ऊक्त नारकोटिक्स भारत ले जाने की योजना थी।