नेपाल
नेपाल की राजधानी काठमांडू में कछुए की खोपड़ी के साथ दो धराए
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2018 7:38:28 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
काठमांडू की महानगरीय पुलिस चौकी लैनचौर ने कछुआ की खोपड़ी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गईं खोपड़ियां दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की हैं। गिरफ्तार होनेवालों में खोटाङ के मजुवा गढ़ी निवासी 20 वर्षीय हिराधन विक और दोलखा विगु निवासी 17 वर्षीय धीरज ठकुरी शामिल हैं। जिन्हें पुलिस काठमांडू के ठमेल से पीछा करते हुए बानेश्वरमे पहुंचकर गिरफ्तार किया । गिरफ्तार दोनो को जिला वन कार्यालय, काठमाडू भेजे जाने की पुष्टि डीएसपी दीपक पोखरेल ने की। उन्होंने बताया कि खोपड़ी छुपाकर ले जाने वाले दोनों की गतिविधियां संदेहास्पद लग रही थीं। पहले दोनों ने किसी आपत्तिजनक सामान होने से इनकार किया। जांच करने पर दोनों के पास से कछुए की खोपड़ियां बरामद की गईं।