ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को कई देशों के विदेशी रूपयो के साथ किया गिरफ्ताररक्सौल में गणेश महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजनभारत-नेपाल सीमा पर एक संदिग्ध बगलादेशी गिरफ्तारमोतिहारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 से शुरू होगी पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना, 140 जातियों को मिलेगा लाभमोतिहारी: ईस्ट चंपारण लायंस ने ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजनविश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्चयूजीसी ने कहा- डिग्री व प्रोविजनल प्रमाणपत्रों पर आधार नम्बर छापने की अनुमति नहींविकास वैभव और चिराग पासवान को मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम ने बांधी राखी
नेपाल
20 नवंबर को नेपाल में चुनाव को लेकर शुक्रवार से रविवार तक भारत-नेपाल सीमा सील
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2022 11:25:19 PM
20 नवंबर को नेपाल में चुनाव को लेकर शुक्रवार से रविवार तक भारत-नेपाल सीमा सील

रक्सौल अनिल कुमार। आगामी 20 नवंबर को नेपाल में प्रतिनिधी सभा व प्रदेश सभा चुनाव को लेकर शुक्रवार से रविवार तक भारत नेपाल सीमा सील रहा। रक्सौल के लैंड कस्टम और वीरगंज के कस्टम पर बैरियर कल गुरुवार को रात्री के 10 बजे से ही गिरा रहा।जिसे बारह बजे दोनों देश के अधिकारियों ने सील कर दिया।इसके साथ ही पंटोका सिरिसिया बोर्डर 393 पर भी दोनों तरफ से बैरियर गिरा कर आवागमन पर रोक लगा दी गयी।भारत के तरफ एसएसबी और नेपाल के तरफ सशस्त्र सुरक्षा बल व नेपाल पुलिस तैनात रहे।

 
 
 
 
 
बोर्डर सील होने के वावजूद नेपाल के वीरगंज,परवानीपुर के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में काम करने वाले लोगों के अतिरिक्त नेपाल में वोट देने के लिए भारत से नेपाल जाने वाले लोगों के पास नेपाली नागरिकता होने के बाद भी उन्हें नहीं जाने दिया गया नेपाली पुलिस द्वारा।जिस कारण बोर्डर पर नेपाली नागरिकों का दिनभर जमावड़ा लगा रहा।इसके लिए  नेपाल के ही नागरिक जो भारत में रहते हैं या प्रतिदिन आते जाते हैं।वैसे लोगों द्वारा नेपाल पुलिस से वीरगंज नेपाल के तरफ वोट देने जाने देने के लिए गुहार लगाते देखा गया। 
 
 
 
 
 
नेपाल के पुनम देवी, अर्चना देवी सहित अनेक स्त्री पुरुषों द्वारा भारत नेपाल सीमा पर बैठ कर नेपाल पुलिस से नेपाल प्रवेश का गुहार लगाते देखा गया।पीलर 393 से लेकर अलऊ तक खुली सीमा बन्द होने के वजह से लोग बीच से ही क्रास करने का प्रयास करने लगे  जिसके बाद भारी संख्या में पुरे सीमा के ग्रामीण रास्तों पर नेपाल पुलिस तैनात हो गयी और जाने के प्रयास को विफल कर दिया। नतिजतन
भारत में काम करने वाले नेपाली लोगों और भारतीय सेना में कार्यरत नेपाली नागरिक को भी पुरा कागज रहने के बाद भी नेपाल पुलिस ने नेपाल पर रोक लगाने पर दिनभर सीमा पर ही जमे रहने की विवशता रही।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS